फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत शार्ट सर्किट से आंध्रा बैंक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली रोड स्थित आंध्रा बैंक की शाखा में मंगलवार की सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। संयोग ही रहा कि अधिक नुकसान नहीं हुआ है। सूचना के बाद पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी ने आग बुझाई।
विज्ञापन

आंध्रा बैंक की कोतवाली रोड शाखा में एटीएम भी लगा हुआ है। मंगलवार की सुबह छह बजे कुछ लोगों ने एटीएम के पिछले हिस्से से धुंआ उठता देखा तो पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों मौके पर पहुंच गए। फायर सर्विस की गाड़ी ने आग को बुझाई। आग से इन्वर्टर, बैट्री और कुछ कुर्सियां जल गई हैं। बैंक के कागजात और अन्य सामान सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इससे अधिक नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें