फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के विधायकों ने लिया एक-एक विद्यालय गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। यूपी सरकार की पहल पर जिले के भाजपा विधायकों ने एक-एक विद्यालय को गोद ले लिया है। यहां पढ़ने वाले बच्चों का विधायक ख्याल रखेंगे। समय-समय पर गोद लिए विद्यालयों का विधायक दौरा भी करेंगे ताकि यह पता चल सके कि बच्चों को कैसी शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि पथरदेवा के विधायक व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विकास खंड पथरदेवा के प्राथमिक विद्यालय मलवावर, रुद्रपुर के विधायक व राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने विकास खंड गौरीबाजार के प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकटहियां, देवरिया सदर के विधायक जन्मेजय सिंह ने विकास खंड गौरीबाजार के प्राथमिक विद्यालय उभांव, सलेमपुर के विधायक काली प्रसाद ने विकास खंड सलेमपुर के प्राथमिक विद्यालय तिलौती, बरहज के विधायक सुरेश तिवारी ने विकास खंड देवरिया के प्राथमिक विद्यालय महराजपुर, रामपुर कारखाना के विधायक कमलेश शुक्ला ने विकास खंड रामपुर के प्राथमिक विद्यालय करमहां को गोद लिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा मिले, यही सरकार की मंशा है। इसी क्रम में जिले के भाजपा विधायकों ने एक-एक प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया है।
इनसेट
भाजपा के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में देवरिया अव्वल
देवरिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में देवरिया अव्वल रहा। यहां पर 20 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके लिए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, प्रतियोगिता के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, देवरिया जिले के संयोजक अजय दुबे, तथा सह संयोजक दिनेश त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बैठक कर खुशी जताई है। इस दौरान विजय कुमार दुबे, भूपेंद्र सिंह, अम्बिकेश पांडेय, कृष्णनाथ राय, नित्यानंद पांडेय, अंकुर राय, हेमंत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें