फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर गांव के मंदिर में शिवलिंग के खंड़ित होने की चरचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/पकड़ी बाजार। फतेहपुर गांव में स्थित प्राचीन चंद्रेश्वरनाथ मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग मंगलवार को खंडित हो गया। सुबह पूजा करने वाले श्रद्धालु शिवलिंग के खंडित अवशेष को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। शिवलिंग खंडित होने की खबर फैलते ही मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। गांव के लोगों में शिवलिंग के खंडित होने से भय व्याप्त है। लोग काशी के विद्वानों से खंडित शिवलिंग के निदान की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

भगवान चंद्रेश्वरनाथ मंदिर की व्याख्या पद्मपुराण में है। मान्यता है कि यहां चंद्रेश्वरमुनी कालांतर में तपस्या करने आए थे। उनकी तपस्या से जमीन के अंदर से शिवलिंग प्रकट हुआ। मंदिर परिक्षेत्र में सात नदियों के जल से हौद बनाया गया है। इससे शिवलिंग का अभिषेक कराया जाता है। जल हौद में कभी पानी कम नहीं होता है। क्षेत्र में अपार आस्था के केंद्र भगवान चंद्रेश्वर के खंडित होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। गांव के शिक्षक सुखलाल यादव प्रतिदिन भांति मंगलवार को दिन में 11 बजे मंदिर में पूजा करने गए थे। उन्होंने देखा की शिवलिंग खंडित है। उसके कुछ खंडित अवशेष दिखाई दे रहे थे। इसकी सूचना पुजारी को दी गई। शिवलिंग खंडित होने की खबर सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ शिव मंदिर के तरफ दौड़ पड़ी। पुजारी गिरेंद्र गिरी ने कहा कि सुबह आरती के दौरान शिवलिंग खंडित नहीं था। खंडित शिवलिंग के निदान के लिए विद्वानों की राय ली जाएगी। गांव के भक्तों की एक समिति बनाकर काशी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें