फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती नहीं की शादी तो वॉयरल कर दिया अश्लील वीडियों

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचनपुर (देवरिया)। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक शख्स द्वारा अपने ही गांव की युवती से दुराचार करने और युवती की शादी तय होने पर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। युवक की इस हरकत से युवती का रिश्ता टूट गया , जिसके बाद युवती के घरवाले फरियाद लेकर एसपी के पास पहुंचे। एसपी के आदेश पर पुलिस दुराचारी युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को गांव के युवक बसंत ने दो साल पूर्व स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद युवती को कागजात तैयार कराने के बहाने वह कुशीनगर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। उसने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। उसकी हरकतों से आजिज हाकर युवती ने उससे दूरी बनानी चाही तो वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। लोकलाज में पड़ी युवती किसी से यह बात नहीं बताई। इधर दो माह पूर्व युवती के घरवालों ने उसका रिश्ता तय कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर खुद शादी-शुदा होने पर भी बसंत युवती पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। युवती ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज युवक सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ित युवती ने घरवालों के साथ एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज करने का आदेश दिया है। तरकुलवा एसओ ने बताया कि गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी बसंत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें