देवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज के छात्र शनिवार को सड़क पर उतर आएं। बीएससी और एमएससी कृषि की सीट बढ़ाने की मांग बुलंद की। कुछ देर तक आवागमन ठप हो गया। पुलिस बल को देख कर छात्र किनारे हट गए।
गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध बीआरडीपीजी कॉलेज में बीएससी और एमएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई होती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएससी में 160 की जगह 120 और एमएससी में 80 की जगह 60 कर दी है। छात्रों की जुटान शनिवार को कॉलेज परिसर में हुई। नारेबाजी करते हुए प्राचार्य के दफ्तर के सामने पहुंचें और ताला लगा दिया। इसके बाद छात्रों का हुजूम रेलवे लाइन क्रॉस करते हुए देवरिया गोरखपुर मार्ग पर पहुंचा। छात्रों के हंगामा को देख कर वाहनों के पहिये रूक गए। बीच सड़क पर पहुंच कर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके चलते कुछ देर आवागमन ठप हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान चंद्रकांत सिंह, सत्यपाल यादव, रविशंकर त्रिपाठी, अरविंद यादव, रवि कुशवाहा, संदीप आदि रहे।