फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश के करीबियों के घर पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। हिरासत में लिया गया असलहा सप्लायर से पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पूरे दिन कोतवाली में पूछताछ की। इस दौरान बदमाश का एक करीबी युवक भी मौजूद रहा। बदमाश के करीबियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई गांवों में दबिश दी। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

खुखुंदू थानाक्षेत्र के एक बदमाश को पुलिस ने पुरैना बैंक के पास से दो दिन पूर्व हिरासत में लिया। इसके पास से पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिला। पुलिस का दावा है कि बदमाश अपराध नहीं कर रहा है। लेकिन अवैध असलहा खरीद फरोख्त का काम कर रहा है। बदमाश के बताए जाने पर कोतवाली पुलिस ने सहला के एक युवक को हिरासत में लिया। कोतवाली में दिनभर शातिर बदमाश और इसके साथी से पुलिस ने पूछताछ की। बदमाश ने कई युवकों का नाम बताया। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश भी दी। लेकिन युवक मिले नहीं। सूत्रों की माने तो देवरिया शहर समेत कई लूट और फायरिंग की घटनाओं में इस्तेमाल किया गया पिस्टल और तमंचा खुखुंदू थानाक्षेत्र के रहने वाले बदमाश द्वारा बेचा गया था। इसके पूर्व कई बार लूट, हत्या के प्रयास, असलहा समेत कई मामलों में बदमाश जेल जा चुका है। इसके साथ इस कार्य में जिले के कई युवक संलिप्त हैं। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि बदमाश और उसके साथी से पूछताछ की गई। कुछ सुराग मिला है।

कोतवाल से नहीं मिल सके पीड़ित
बदमाश से पूछताछ सुबह 10 बजे से करीब पांच बजे तक चला। इस बीच अपनी समस्या को लेकर कोतवाली आए पीड़ितों को लौटना पड़ा। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को भी घंटों इंतजार करना पड़ा। कार्यालय के बाहर तैनात पुलिसकर्मी कोतवाल से मिलने वालों को रोक दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें