फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वाहन से टकराया बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। चकरवा गांव के पास एक स्कूल वाहन से बाइक सवार टकरा गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। स्कूल की गाड़ी चलाकर चालक मौके से भाग गया। वह बच्चों को घर पर छोड़ने के बाद स्कूल को वापस लौट रहा था। बीच सड़क पर हुए हादसे से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर नगर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर स्थित एक स्कूल के बच्चों को छोड़ने के लिए वाहन गया था। वह रुद्रपुर-कपरवार मार्ग पर बच्चों को छोड़ कर लौट रहा था। इस दौरान चकरवा गांव के पास रुद्रपुर की ओर से लौट रहा बाइक सवार स्कूल वाहन से सीधे टकरा गया। बाइक सवार लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में बाइक सवार बड़हलगंज थाना के सेमरा गांव निवासी मुन्ना चौहान गंभीर रुप से घायल हो गए। बीच सड़क पर दो वाहनों की टक्कर से आवागमन प्रभावित हो गया। पुलिस के पहुंचने पर एक घंटे बाद आवागमन शुरू हो पाया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवक नशे में था। पुलिस ने घायल का उपचार सीएचसी में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें