फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पकड़ से दूर है हत्यारोपी आलम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। व्यापारी विद्याभास्कर जायसवाल की हत्या करने वाले तीसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस की तीन टीमों ने आरोपियों के हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली है। सूत्रों की मानें तो मुख्य आरोपी आलम कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में है।
विज्ञापन

शनिवार की रात साढ़े आठ बजे बदमाशों ने तहसील गेट पर फोटो स्टूडियो की दुकान में घुसकर विद्याभास्कर जायसवाल को गोली मारने से उनकी मौत हो गई। इसके 20 मिनट बाद गोरखपुर ओवरब्रिज के पास एलआईसी एजेंट अरविंद विश्वकर्मा को भी गोली मारी गई। उनको तीन गोली लगी है। घायल अरविंद जिला अस्पताल में उसने बताया कि गोली आलम और तीन अज्ञात लोगों ने मारी है। विद्याभास्कर के भाई ने भी आलम और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। ताबड़तोड़ गोली चलने की घटना से कोतवाली पुलिस सकते में आ गई। पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीम बनाई। तीनों टीमें तभी से सुरागकशी में हैं। पुलिस की जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस की टीम आलम को गिरफ्तार करने के लिए हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन अभी वह पकड़ से दूर है। सूत्रों की मानें तो हत्यारोपी आलम शहर में ही कहीं छिपा हुआ है। पुलिस को चकमा देकर वह न्यायालय में समर्पण करना चाहता है। हालांकि पुलिस ने कचहरी पर भी पहरा बिठाया है। सीओ सिटी डॉ. अजय सिंह का कहना है कि पुलिस की तीन टीम आरोपी को पकड़ने में लगी है। संभावित जगहों पर पुलिस ने दबिश दी है। आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है, लेकिन जल्द ही वह पकड़ में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें