फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घोषित किए गए 180 परीक्षा केंद्र, बोर्ड को भेजी गई सूची

Sun, 24 Dec 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली सूची में बने थे 177, पिछले साल बनाए गए थे 193 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन


देवरिया। लंबी कवायद के बाद आखिरकार शनिवार की शाम जिला स्तरीय समिति ने जिले के लिए 180 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। पूर्व घोषित 177 की सूची में से 32 विद्यालयों को बदल दिया गया। नई जारी सूची में 35 केंद्रों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में इस बार 180 विद्यालयों को केंद्र बनाने की सूची बोर्ड को भेजी गई हैं। पिछले माह ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत घोषित 177 केंद्रों पर आईं 346 आपत्तियों के बाद जिला स्तरीय समिति की ओर से इसका सत्यापन कराया गया। इसके बाद समिति की जांच रिपोर्ट में मानक विहीन मिलने पर इनमें से 32 विद्यालयों को काट दिया गया। साथ ही नए 35 विद्यालय केंद्र के रुप में जोड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि डीएम की संस्तुति के बाद नई सूची को बोर्ड को भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें