- चेकिंग के दौरान लावारिस हालत में मिला था ट्राॅली बैग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली गोमती नगर कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में शनिवार को आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान एक ट्राॅली बैग से 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। इसकी कीमत 12 हजार रुपये बताई जा रही है।
शनिवार की रात को आरपीएफ सदर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्तियों व सामानों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान देवरिया स्टेशन पर पहुंची गोमती नगर कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या ए-2 के बर्थ नंबर-47 के नीचे एक लावारिस हालत में ट्राॅली बैग मिला। बैग की सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश महतो व कांस्टेबल सत्येंद्र यादव, दीनानाथ ने चेक किया। जांच में हरियाणा निर्मित 18 बोतल रॉयल स्टेज प्रीमियम व्हिस्की बरामद हुई। इसकी कीमत 12 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस शराब जब्त कर मामले की जांच कर रही है।