फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पहले दिन 1719 अभ्यर्थियों ने छोड़ी होमगार्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के 10 केंद्रों पर होमगार्ड्स की परीक्षा आयोजित हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 8448 अभ्यर्थियों में 6729 अभ्यर्थी शामिल हुए। 1719 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में 4224 में से 3383 ने परीक्षा दी। यह परीक्षा 23 अप्रैल तक होगी।
विज्ञापन

841 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 4224 अभ्यर्थियों में से 3346 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 878 ने परीक्षा छोड़ दिया। परीक्षा में सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे।
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को सामान्य बताया। इसके चलते मेरिट अधिक जाने की आशंका भी व्यक्त किए।
होमगार्ड्स की परीक्षा जिले में शहर के दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीसी रोड, राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज जलकल रोड, एसएसबीएल इंटर कॉलेज गोरखपुर रोड, बाबा राघव दास इंटर कॉलेज न्यू कॉलोनी, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज गरुड़पार, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा रामपुर कारखाना में जनता इंटर कॉलेज और अशोक इंटर कॉलेज में परीक्षा का आयोजन किया गया। राजकीय इंटर कालेज से परीक्षा देकर निकले युवाओं ने पेपर को सामान्य बताया। विवेक ने बताया कि सामान्य अध्ययन के प्रश्न अधिक पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें