सावित्री को मिला वूमेन एग्जांपल अवॉर्ड
बरहज। नगर के टीचर कॉलोनी वार्ड निवासिनी सावित्री राय को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में वूमेन एग्जांपल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान करीब 20 वर्षों से क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिला है। उनकी कार्यकुशलता पर शासन और प्रशासन उन्हें सम्मानित कर चुका है। बीते चार अप्रैल को सीआईआई फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर देश की 15 महिलाओं में सावित्री राय को सम्मानित किया है। मुख्य अतिथि सुरेश प्रभू ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। उनकी उपलब्धि पर सुरेश राय, अजीत राय, बिंदू राय, जनार्दन शुक्ल, वीरेंद्र त्रिपाठी आदि ने हर्ष जताया