बरहज आपूर्ति कार्यालय में मिली शिकायत पर कर्मियों को हिदायत देते विधायक सुरेश तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
बरहज। राशन कार्ड बनाने और संशोधन के एवज में वसूली की शिकायत पर बरहज विधायक सुरेश तिवारी सोमवार को आपूर्ति कार्यालय में धमक पड़े। नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को जमकर लताड़ा और कड़ी हिदायतें दी। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। सोमवार को करीब डेढ़ बजे विधायक कुछ लोगों के साथ आपूर्ति कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में पहले से मौजूद नदुआं, वीरपुर, मरकड़ा, महुईं मिश्र आदि गांवों के ग्रामीणों ही आसपास के गांवों ने विधायक से अवैध वसूली की शिकायत की। विधायक ने कर्मचारियों को डांट लगाते हुए आपूर्ति निरीक्षक प्रवीण पांडेय से जवाब तलब किया। एसडीएम विनीत सिंह ने आपूर्ति निरीक्षक और विभागीय कर्मी को तलब किया। एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। इस दौरान कृष्ण मोहन पाठक, कामेश्वर पांडेय, राजन सिंह, विपुल दुबे, राममिलन यादव, अरुन तिवारी, शिव सिंह विशेन आदि उपस्थित रहे।