बरहज। नगर के बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम के भूगोल विभाग सभागार में विश्व मौसम दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां वक्ताओं ने मानव समाज के लिए ग्लोबल वार्मिंग को सबसे बड़ा खतरा बताया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में आगंतुकों ने मां सरस्वती चित्र पर पुष्प अर्चन कर दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. रामदेव त्रिपाठी ने कहा कि मानव समाज के प्रत्येक क्रियाकलाप में मौसम की अहम भूमिका होती है। समय-समय पर स्वास्थ्य दक्षता, कृषि आदि सभी मौसम से प्रभावित होते रहे हैं। अनिल त्रिपाठी ने कहा कि विश्व मौसम विज्ञान संगठन में 191 देश शामिल हैं। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. ओपी शुक्ल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए खतरा है। इसके पीछे मानव समाज स्वयं जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि उपग्रहों से प्राप्त हो रहे चित्रों से मौसम विभाग सटीक भविष्यवाणी कर रहा है। जिससे लोगों में जागरूकता आई है। एमए के छात्र रामनारायण और मधु गोंड़ ने मौसम परिवर्तन को लेकर लोगों में जागरूकता का होना जरूरी बताया है। कार्यक्रम को डॉ. विनय त्रिपाठी, शैलेष त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ल आदि ने संबोधित किया।