मंडल स्तरीय स्पर्धा के लिए जनपदीय टीम घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एथलेटिक्स की मंडल स्तरीय स्पर्धा में के लिए रविवार को जूनियर बालक-बालिकाओं की जनपदीय टीम का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी 8 अक्तूबर को मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने बताया कि जूनियर बालिका टीम में रुबी भारती, तनिष्का, मनीषा मिल्का, अंजली, निधि, मुस्कान, मंजू, प्रियंका, प्रीति शामिल हैं। वहीं, जूनियर बालक वर्ग में सतीश चौहान, सोहन सैनी, शशिकांत सिंह, इमरान अंसारी, दिनेश कुमार, दीपक कुमार कुशवाहा, हिमांशु गुप्ता, रितेश मिश्र, नागेंद्र सिंह, पंकज यादव का चयन हुआ। टीम मैनेजर के रूप में स्टेडियम के प्रशिक्षक ओंकार नाथ को चुना गया है।