फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्ण आयोग का भी गठन करे सरकार: आदर्श

विज्ञापन
शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता करते सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट आदर्श दीपक मिश्र का बृहस्पतिवार को देवरिया पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। वर्तमान सरकार पर सवर्णों के शोषण और भेदभाव का आरोप लगाते हुए सवर्ण आयोग गठन की मांग को लेकर एक दिवसीय उपवास रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सवर्णों को ढाल बनाकर अन्याय कर रही है। सवर्णों के चिंतन में राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है। देश के समग्र विकास में सवर्णों का बड़ा योगदान है, लेकिन भाजपा सिर्फ वोट के लिए सवर्ण विरोधी राजनीति कर रही है। एससी-एसटी का विरोध नहीं है, लेकिन सवर्ण आयोग का भी सरकार गठन करे। सरकार के भेदभाव से सवर्णों में नाराजगी है। इसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ सकता है। 40 करोड़ से अधिक आबादी के बावजूद सवर्णों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। 30 दिसंबर को लखनऊ के जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर सवर्ण आयोग गठन की मांग को लेकर एक दिवसीय उपवास रखा जाएगा। इसमें प्रदेश के सवर्ण समाज के नौजवान शामिल होंगे। यदि सरकार सवर्णों की बात नहीं सुनी गई तो सवर्ण चेतना सभा सीएम के गृृह जिला गोरखपुर से मुख्यमंत्री आवास और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से प्रधानमंत्री आवास नई दिल्ली तक क्रांति यात्रा निकालेगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्र, संजीत नाथ त्रिपाठी, आयुष मणि, प्रेम प्रकाश, अमरनाथ ओझा, अरविंद सिंह, प्रमोद गुप्ता, नासिर खान, सौरभ पांडेय, सत्यम मिश्रा, बबलू मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें