फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए बदलेगा शहर का भी नक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज बनने पर शहर का नक्शा बदल जाएगा। पोस्टमार्टम चौराहे से स्टेडियम की तरफ जाने वाली सड़क को बंद कर दिया जाएगा। इसकी जगह महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के बगल से सड़क निकाले जाने की योजना है, जिससे शहरवासियों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

जिले में मेडिकल कॉलेज बनना प्रस्तावित है। पहले उसरा बाजार में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने का प्रस्ताव था। कक्षाएं वहां चलाने और प्रैक्टिकल जिला अस्पताल में करने की बात कही जा रही थी। बाद में इसे जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल की जमीन में बनाने का प्रस्ताव हो गया। दोनों अस्पताल और नर्सेज हास्टल की जमीन मिलाकर मेडिकल कॉलेज बनेगा। जिला अस्पताल और नर्सेज हास्टल के बीच स्थित चौड़ी सड़क जिला अस्पताल की ही जमीन में है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के दौरान इसे कॉलेज परिसर में ले लिया जाएगा। ऐसे में यह रास्ता बंद हो जाएगा। इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों और बड़े वाहनों का आना-जाना होता है। इसकी जगह महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और नर्सेज हॉस्टल के बीच से सड़क निकाली जाएगी। आगे यह सड़क महारानी चंडिका छात्रावास और नर्सेज हॉस्टल के बीच से होकर निकलेगी।

अस्पताल के चारों तरफ है सड़क
सिविल लाइंस से सटे जिला महिला और जिला चिकित्सालय के चारों तरफ सड़क है। एक सड़क शिव मंदिर के पास से न्यू कॉलोनी की तरफ जाती है। दूसरी सड़क बस स्टेशन के पास से अस्पताल होते हुए साकेतनगर और खरजवां की तरफ जाती है। इसी सड़क से लोग अस्पताल में पहुंचते हैं। इन दोनों के बीच में पोस्टमार्टम चौराहे से स्टेडियम की तरफ सड़क निकली है। नए नक्शे में सड़क खत्म हो जाएगी और नई सड़क मिल जाएगी।
विज्ञापन


ध्वस्त होंगे आवास
जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में स्थित चिकित्सकों और कर्मचारियों के आवास और नर्सेज हॉस्टल को ध्वस्त किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी, ओटी और मरीजों के भर्ती करने के लिए वार्ड बनने के बाद खाली बचने वाली जमीन में आवास का निर्माण कराया जाएगा। पोस्टमार्टम हाउस जस का तस रहेगा।

मेडिकल कॉलेज के लिए पोस्टमार्टम चौराहे से स्टेडियम की तरफ जाने वाली सड़क बंद कर दी जाएगी। इसकी जगह महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और नर्सेज हॉस्टल के बीच सड़क बनेगी। आगे चलकर यह महारानी चंडिका छात्रावास और नर्सेज हॉस्टल के बीच हो जाएगी। इससे आने-जाने वालों को कोई दिक्कत नहीं होगी। प्लान तैयार हो गया है। जल्द ही कागजी प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

- विनय राय, जेई, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें