फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां ओवरफ्लो, सड़क पर फैला गंदा पानी

Mon, 06 Aug 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाम होने के कारण नालियां ओवरफ्लो हो गई हैं और गंदा पानी सड़क तक फैल गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। चौबीस घंटे से लगातार हो रही बारिश से खलीलाबाद शहर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। कई मोहल्लों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सरकारी दफ्तर हो या स्कूल परिसर, हर जगह पानी भर गया है।
विज्ञापन


जाम होने के कारण नालियां ओवरफ्लो हो गई हैं और गंदा पानी सड़क तक फैल गया है। इससे पटरी पर दुकान लगाने वालों के रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। आने-जाने वालों को भी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।

शनिवार की शाम से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश का सिलसिला रविवार को भी दिनभर जारी रहा। इसके कारण शहर के तितौवा, बंजरिया, पठान टोला, बरई टोला आदि मोहल्लों में जल जमाव हो गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिला चिकित्सालय के गेट पर पानी लगा हुआ है, जिससे मरीजों व तीमारदारों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। सीएमओ दफ्तर के गेट पर भी पानी लगा है तो पीएम हाउस के पास भी जलभराव हो गया है।

बीएसए दफ्तर परिसर में जल जमाव है तो जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, प्राथमिक विद्यालय गोला रगड़गंज के परिसर में भी जल जमाव है। शहर में सड़कें टूटी होने के कारण बारिश का पानी गड्ढों में एकत्र हो रहा है। इससे सड़क और गड्ढ़े में अंतर करना मुश्किल हो रहा है।

लोगों को दुर्घटना की आशंका भी सता रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत पटरी दुकानदारों को उठानी पड़ रही है। जाम नालियां ओवरफ्लो हो जाने से गंदा पानी सड़क तक पसर गया है। ऐसे में पटरी दुकानदारों को दुकान लगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के निवासी राकेश कुमार ने कहा कि पालिका प्रशासन को समय पूर्व ही नालियों की सफाई करानी चाहिए थी, लेकिन अभी भी नालियों के सफाई का काम चल रहा है। इससे समस्या खड़ी हो गई है। दिलीप कुमार ने कहा कि जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था न होने के कारण जलभराव हो रहा है।

नितेश कुमार ने कहा कि जल निकासी के लिए पालिका प्रशासन को कदम उठाना चाहिए। पटरी दुकानदार कन्हैया ने कहा कि नालियों का पानी पटरी पर एकत्र हो गया है, ऐसे में दुकान लगाना मुश्किल है।

नगर पालिका परिषद की ईओ बीना सिंह ने जल निकासी की व्यवस्था कराई गई है। कुछ स्थानों पर अब भी नालियों को साफ कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों ने आग्रह किया कि नालियों में कूड़ा-कचरा न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें