फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरहा बाबा आश्रम मईल का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
मईल में देवरहा बाबा आश्रम की भूमि का निरीक्षण करते एसडीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लार। ब्रह्मलीन योगीराज देवरहा बाबा आश्रम मईल के गोचर भूमि पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं है। भूमि पर अवैध कब्जा जमाए भू-माफिया पर शासन की निगाह टेढ़ी हो गई है। शुक्रवार को एसडीएम ने मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश कराकर अतिक्रमण चिह्नित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के सरयू नदी किनारे ब्रह्मलीन योगीराज देवरहा बाबा के आश्रम की 136 हेक्टेयर भूमि है। इसमें आश्रम के करीब 36 और आश्रम से दूर नदी किनारे 100 हेक्टेयर भूमि है। इस भूमि का प्रयोग चारागाह के लिए किया जाता था। जमीन पर वर्षों पूर्व भू-माफिया ने कब्जा जमा लिया। आश्रम के पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास जी महाराज ने गोचर की जमीन भू-माफिया के चंगुल से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक गुहार लगाई थी। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम बरहज अरुण कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार सुनीता गुप्ता, थानाध्यक्ष मईल मिथिलेश राय, कानूनगो जयनाथ गुप्ता, लेखपाल उमाशंकर विश्वकर्मा, ब्लॉक के एडीओ आईएसबी बिकाऊ प्रसाद के साथ मईल स्थित देवरहा बाबा के आश्रम पर पहुंच कर गोचर भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष मईल को निर्देश दिया कि गोचर की भूमि पर जिसका भी कब्जा है, उसके खिलाफ एंटी भू माफिया के तहत कार्रवाई कर जेल भेजें। साथ ही कानूनगो और लेखपाल से गोचर भूमि की पैमाइश करा कर उसका सीमांकन कराने को कहा। एसडीएम बरहज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोचर भूमि पर अवैध कब्जा है। इसे मुक्त कराया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार चारागाह के लिए सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें