फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए ट्यूबेल कालोनी में लोगों का सत्याग्रह

विज्ञापन
लाल बहादूर शास्त्री के प्रतिमा के सामने सत्याग्रह पर बैठे सतेन्द्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। दो माह से पेयजल की संकट से जूझ रहे लोगों ने ट्यूबवेल कॉलोनी में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के पास शुक्रवार को एक दिवसीय सत्याग्रह किया। पानी की समस्या से निजात नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

युवा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र यादव पिंटू ने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है और भीषण गर्मी भी है। बावजूद इसके जल निगम और नगर पालिका प्रशासन पेयजल की आपूर्ति को लेकर गंभीर नहीं है। ट्यूबवेल कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई मनमाने तरीके से किया जा रहा है। सुबह की बजाए दोपहर और शाम की बजाए रात में पानी की सप्लाई आ रही है। ट्यूबवेल कॉलोनी की हालात और भी खराब है। यहां की जनता मूलभूत सुविधा के लिए तरस रही है। सड़क, बिजली और पानी की समस्या बरकरार है। इसकी वजह से रोजेदार और आम नागरिक परेशान हैं। इसकी शिकायत भी कई बार नगर पालिका प्रशासन से किया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो सका। इससे तंग आकर सत्याग्रह करना पड़ा। अविलंब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मोहल्ले वालों के सहयोग से आंदोलन को उग्र किया जाएगा। इस दौरान दिनेश शुक्ल, चंद्रशेखर यादव, विश्वजीत सिंह, कौशल किशेर मिश्र, संजय राजभर, देव सिंह, संजय यादव, अभिषेक सिंह, सैनी, प्रमोद सैनी, उमाशंकर, पीयूष, शिब्लू, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें