फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता का उपहास करना विपक्ष का काम

विज्ञापन
भाजपा के लोगो ने नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा के पास एक दीवसीय उपवास पर बैठे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। विपक्ष के अलोकतांत्रिक रवैए के खिलाफ बृहस्पतिवार को भाजपा नेताओं ने नगर पालिका कैंपस के गांधी प्रतिमा के पास एक दिवसीय उपवास रखा। विपक्ष के हंगामे की वजह से संसद नहीं चला। इस कारण देश और जनता के हित में निर्णय नहीं लिया जा सका। सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा बेवजह की बातों को लेकर विपक्ष ने संसद नहीं चलने दिया। विपक्ष ने लोकसभा, राज्यसभा में हंगामा कर जनता के हित में लिए जाने वाले फैसले में बाधा डाला। एनडीए के सांसदों ने अपना 23 दिन का वेतन नहीं लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष को शपथ पत्र भी दिया गया। विपक्ष लोकतंत्र का गला घोट रही है। अगर संसद चली होती तो कई महत्वपूर्ण निर्णय सरकार ने लिया होता। दलित मुद्दे पर विपक्ष ने छोले-भटूरे का उपवास देश की जनता ने देखा। जनता का उपहास करना विपक्ष का काम है। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि सरकार की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों को कार्यकर्ता गांवों में जाकर बताए। विजय दुबे ने कहा कि विपक्ष को जनता के हितों की चिंता नहीं है। इस लिए वह विकास कार्यों में बांधा डाल रहा है। इस दौरान विधायक सुरेश तिवारी, कमलेश शुक्ला, काली प्रसाद, विशंभर मिश्र, रामधनी गोड़, राहुल सिंह, अशोक कुशवाहा, उपेंद्र शाही, बृजेशधर दुबे, मारकंडेय शाही, अजय शाही, कृष्णानाथ राय, संजय राव, अजय दबे, नित्यानंद पांडेय, रमेश वर्मा, राजेश शाह, राधेश्याम शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा का उपवास दिखावा
देवरिया। सपा नेता ह्दयनरायण जायसवाल ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने सैनिकों के भोजन के लिए उपवास किया था। लेकिन भाजपा का उपवास दिखावा है। भाजपा को अपनी कार्यशैली में बदलाव की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें