फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए समग्र चिंतन की जरूरत-कलराज

विज्ञापन
कलराज म‌िश्र ।
विज्ञापन
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भीड़ को देख केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गदगद दिखे। इस मौके पर सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जो कहते है वह करके दिखाते हैं। इसलिए जनता का विश्वास इन पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी एक जिले में इतनी बड़ी योजना की सौगात मिली है तो वह देवरिया है।
विज्ञापन

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सलेमपुर से बलिया जिले के मांझी घाट तक फोरलेन सड़क निर्माण की मांग की। गोरखपुर से सलेमपुर तक फोरलेन के लिए वर्ष 2014 में नितिन गडकरी से मांग की थी। लेकिन प्रदेश में सपा की सरकार होने के कारण एनओसी नहीं मिली।
पडरौना के सांसद राजेश पांडेय ने पडरौना में बाईपास सड़क का निर्माण कराने की मांग की। इसके अलावा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, मंत्री जयप्रकाश निषाद, विधायक जनमेजय सिंह, काली प्रसाद, रजनीकांत मणि, कमलेश शुक्ला, सुरेश तिवारी, चेयरमैन अलका सिंह, उपेंद्र दत्त शुक्ल, कामेश्वर सिंह, गंगा सिंह कुशवाहा, रमेश सिंह ने संबोधित किया। हालांकि समयाभाव के चलते मंच पर मौजूद देवरिया और कुशीनगर के कई विधायकों को अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

इस दौरान वशिष्ठ राय, नवीन सिंह, बलबीर सिंह दादा, अभिषेक राय, रामदास मिश्रा, उग्रसेन राव, अशोक कुशवाहा, शशि मिश्रा, राहुल सिंह, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं गायक सुनील स्नेही ने लोगों के बीच गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें