फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा माले ने फूंका राजस्थान सरकार का पुतला

विज्ञापन
एपवा कार्यकर्ताओ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे सिंधिया का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। राजस्थान में बंगाली मूल के मजदूर अफराजुल की हत्या विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जुलूस निकाला। सुभाष चौक पर राजस्थान सरकार का पुतला जलाया। धार्मिक उन्माद के खिलाफ नारेबाजी की। जुलूस ऐपवा कार्यालय से निकला। पुतला दहन स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कमेटी की सदस्य गीता पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रही है। मजदूर अफराजुल की हत्या के बाद भी वसुंधरा सरकार को संवेदना व्यक्त करने का वक्त नहीं है। हत्या करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान सविता यादव, सविता सिंह, अंजली केडिया, उर्मिला, कुसुमावती देवी, मिथिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें