फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कारखाना में दो प्रत्याशी समर्थकों में मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना के गुदरी बाजार चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हो गई। एक प्रत्याशी के जेठ को गंभीर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मारपीट की खबर लगते ही दोनों प्रत्याशियों के समर्थक जुट गए। एक-दूसरे को देख लेने की धमकी लेने गए। इससे कस्बे में तनाव का माहौल हो गया। आनन-फानन में पांच थानों की पुलिस बुला ली गई। पीएसी तैनात की गई है। सीओ सिटी संदीप सिंह कैंप किए हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद का परिणाम आने के बाद गुदरी बाजार चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी देवी के जेठ संतोष वर्मा खड़े थे। इसी बीच निर्दल प्रत्याशी रंजना मद्घेशिया के समर्थक भी पहुंच गए। किसी बात को लेकर दोनों तरफ से बहस होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। संतोष वर्मा की लाठी-डंडों और लात-घूसों से हुई पिटाई के बाद वह गिर गए। यह खबर लगते ही भाजपा प्रत्याशी के समर्थक भी पहुंच गए। दोनों तरफ मारपीट शुरू हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने दोनों पक्षों के शांत न होने पर आसपास के पांच थानों की पुलिस बुला ली। पीएसी जवानों के साथ सीओ सिटी संदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। किसी तरह मामल शांत हुआ। घायल संतोष वर्मा को जिला अस्पताल भेजा गया। कस्बे में तनाव की स्थिति देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। इंस्पेक्टर प्रभातेष श्रीवास्तव ने बताया कि किसी बात को लेकर अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हुई है। किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें