फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप वेंडरो ने रजिस्ट्री दफ्तर पर ताला लगा किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। स्टांप विक्रेताओं और दस्तावेज लेखकों ने मंगलवार को उप निबंध कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। ऑनलाइन रजिस्ट्री खत्म करने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गोरखपुर समेत प्रदेश के आठ जिलों में तीन अक्टूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी। पहली नवंबर से देवरिया जिले में इसे लागू किया जाएगा। इससे स्टांप विक्रेताओं की कमाई पर असर पड़ेगा। इससे नाराज स्टांप विक्रेता और दस्तावेज लेखकों ने उप निबंध कार्यालय गेट में ताला जड़ नारेबाजी व प्रदर्शन की। स्टांप विक्रेताओं ने कहा कि इससे हम लोग बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार रोजगार देने के बजाए रोजगार के अवसर कम कर रही है। इस दौरान भीमसेन उपाध्याय, नागेंद्र सिंह एडवोकेट, रत्नेश एडवोकेट, महेश तिवारी, सुधांशु तिवारी, धनंजय यादव, अजीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें