फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से खेत में शौच करने जा रही छात्रा करंट की चपेट में आई

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। शौच के लिए निकली छात्रा खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सांडा गांव में कतवारू चौहान की 12 वर्षीय बेटी आरती गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। मंगलवार सुबह विद्यालय आई थी। 11 बजे के आसपास विद्यालय के शौचालय में ताला लगा देखकर एक सहेली के साथ खेत में जा रही थी। अचानक टूटकर गिरे करंट प्रवाहित तारों से स्पर्श कर गया। बालिका के चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आए एक सफाईकर्मी ने किसी तरह उसकी जान बचाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के लिए गांववालों ने विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। इस बाबत अवर अभियंता राकेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पर तार ठीक कर दिया गया। प्रधानाध्यापक का कहना है कि शौचालय खराब होने की सूचना उच्चाधिकारियों को पहले ही दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें