देवरिया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने जनविरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि किसानों को उत्पादन का डेढ़ गुना कीमत मिले। सार्वजनिक कंपनियों के निजीकरण में रोक लगे। बाढ़ प्रभावित इलाकों में अविलंब रोक लगाएं। नौ सूत्री मांगपत्र एडीएम वित्त राजस्व को दिया।
जिला मंत्री साधुशरण की अगुवाई में कार्यकर्ता बुधवार को रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्र हुए। विभिन्न मार्गों पर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचें। सभा में जिला मंत्री साधुशरण ने कहा कि रुद्रपुर और बरहज के अलावा अन्य इलाकों में बाढ़ से लोग हलकान है। राहत का पैकेट और उनके बचाव के लिए अविलंब पहल करें। ताकि लोगों की मुश्किलें आसान हो सके। किसानों का पूरा कर्ज माफ करें। ताकि आत्महत्या की प्रवृत्ति पर रोक लगे। समर्थन मूल्य तय करने का अधिकार किसानों को मिले। रामसिंहासन तिवारी ने कहा कि प्रत्येक साल दो करोड़ रोजगार सृजन का वादा सरकार पूरा करे। चंद्रभान ने कहा कि संसद और विधान मंडल में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कराएं। छुट्टा पशुओं को जंगल में पहुंचाएं। सतीश कुमार ने कहा कि पशुओं की खरीद फरोख्त और मीट बंदी पर रोक लगाएं। ब्लॉक स्तर पर पशुशाला खोलने की पहल की जाएं। चंद्रभान सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में बच्चों के इलाज की बेहतर व्यवस्था हो। इस दौरान नथुनी कुशवाहा, नवल बिहारी, रमाशंकर गुप्त आदि रहे।