देवरिया। प्रगतिशील भोजपुरी समाज ने सोमवार को बाइक रैली निकाली। संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग की गई। पूर्व विधायक सुबाष चंद्र श्रीवास्तव और विजय बहादुर यादव ने कचहरी चौराहे पर झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली हनुमान मंदिर, खोराराम, जोड़उरा बाजार, सुदामा चौराहा, रामलक्षन, दुग्धेश्वर नाथ मंदिर होते हुए देवरिया ब्लॉक परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गई। राहगीरों के बीच पैम्फलेट बांटा। पूर्व विधायक सुबाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भोजपुरी दिलों को जोड़ने वाली भाषा है। इसको संवैधानिक दर्जा मिलने के बाद तमाम कार्य आसान हो जाएंगे। कइयों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान सौदागर सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुधीर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।