फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों से छीन लिए एक हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मजदूरी कर घर लौट रहे दो मजदूरों का अमेठी माई मंदिर के पास रुपये छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। मजदूरों की सूचना के बाद सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कराई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के बांकी बरई टोला के रामवृक्ष और धर्मेंद्र मजदूरी कर घर की जीविका चलाते हैं। रोज की तरह बुधवार को भी वह शहर में मजदूरी करने आए थे। शाम पांच बजे के करीब काम समाप्त कर दोनों ने पांच-पांच सौ रुपये मजदूरी ली और घर चल दिए। दोनों साइकिल से अमेठी माई मंदिर के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार युवक पहुंचे और दोनों ने रुपये छीन लिए। जब तक दोनों कुुछ समझ पाते बाइक सवार युवक भाग गए। मजदूरों के चिल्लाने पर कुछ लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहन चेकिंग शुरू कराया, लेकिन बदमाशों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। शहर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि सूचना मिलते ही वाहन चेकिंग शुरू कराया गया, लेकिन बदमाश नहीं मिले। उनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें