फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के सापेक्ष स्कूलों में नहीं आ रहे नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। लाख प्रयास के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। बीएसए के निरीक्षण में नामांकन के सापेक्ष 12 विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या कम मिली। इसके अलावा एक विद्यालय पर गंदगी का अंबार था। शिक्षकों पर नाराजगी जाहिर करते हुए बीएसए ने शिक्षकों का एक वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने के लिए भले ही सर्व शिक्षा अभियान के तहत कई योजनाएं चलाई जा रही हों, लेकिन इसका असर विद्यालयों पर नहीं दिख रहा है। बीएसए उपेंद्र कुमार बुधवार को रामपुर कारखाना के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर सुबह 8.30 बजे पहुंचे। यहां तैनात सभी मौजूद रहे। 75 के सापेक्ष मात्र 38 बच्चे उपस्थित मिले। 14 अगस्त तक बच्चों की उपस्थिति 100 करने का निर्देश दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया में कुल आठ शिक्षक और तीन अनुदेशकों की तैनाती है। यहां पर 147 बच्चों का नामांकन है। मौके पर 69 बच्चे मिले। बीएसए ने शिक्षकों को फटकार लगाते हुए आठ शिक्षकों को एक वार्षिक वेतन वृद्धि अग्रिम आदेश तक बाधित करने और कार्यरत दो अनुदेशकों का एक दिन का वेतन कटौती किया। तरकुलवा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोटवा में सात शिक्षकों की तैनाती है और 110 बच्चों का नामांकन है। निरीक्षण में महज 43 बच्चे मिले। यहां पर तैनात सभी शिक्षकों का एक वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोंवलिया में एक शिक्षिका का वेतन वृद्धि रोकी गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनपुरा में पांच शिक्षक हैं, इसमें एक अवकाश पर थीं। छात्र संख्या और विद्यालय कैंपस में गंदगी पर सभी का वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने का निर्देश दिया। बीएसए ने बताया कि स्कूलों में छात्र संख्या नामांकन के सापेक्ष कम मिले। शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें