फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बैनामा को लेकर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। जमीन रजिस्ट्री कराने को लेकर उप निबंधन कार्यालय पर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इससे अफरातफरी मच गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला शांत करा दोनों पक्ष को कोतवाली लेकर चली गई। वहां देर शाम तक दोनों पक्षों के लोग जमे रहे।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना के बहोरवा मिश्र गांव निवासी अरुण मिश्र पत्नी प्रतिमा के नाम पुश्तैनी जमीन बैनामा करने बुधवार को उप निबंधन कार्यालय पर आए थे। इस दौरान गांव के लल्लन प्रसाद कुछ लोगों केे साथ पहुंचे और अरुण पर जमीन के एवज में रकम लेने की बात कहते हुए उलझ गए। दोनों के बीच विवाद हो गया। प्रतिमा का आरोप है कि उसका पति शराब का सेवन करता है। 19 जून को शराब पिलाकर उसे लल्लन उप निबंधन कार्यालय पर जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए आया था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस की मदद से जमीन बैनामा करने से रोका गया। लल्लन ढाई लाख रुपये देने का झूठा आरोप लगाते हुए जमीन बैनामा कराने के लिए दबाव बना रहा है। महिला का आरोप है कि इसकी सिर्फ दो बच्चियां है। इसके पति शराब का अधिक सेवन करते हैं। इस बाबत कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुुलाया गया है। जांच कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें