फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनदार और खिड़की तोड़कर 9 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। एक ही रात अलग-अलग गांवों के दो घरों में 3.50 लाख नकदी समेत नौ लाख की सामान की चोरी हो गई। घर में सो रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह नींद खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने एक ही अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मईल थाना के लाररोड निवासी कृष्ण मुरारी गुप्ता मईल पर पेट्रोल पंप के पास मकान बनवाकर रहता है। अपनी ही मकान में राइसमिल चलाता है। रविवार की रात भोजन करने के बाद छत पर सोने चले गए। रात को खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने बॉक्स और आलमारी तोड़ उसमें रखा 1.50 लाख रुपये नकदी और दो लाख का जेवर चुरा ले गए। सुबह घर की महिलाओं की नींद खुली तो घर के अंदर बिखरा सामान देखकर दंग रह गई। वहीं बकुची गांव निवासी दुर्गेश चौहान के घर के सभी सदस्य बाहर बरामदे और छत पर सो रहा था। इनके यहां मकान के पीछे लगे रोशनदान तोड़कर चोर घर में पहुंच गए और दो लाख नकदी रुपये सहित चार लाख का जेवर व कपड़ा समेट ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से मिलकर चोरी की घटना की जानकारी लिया। एसओ श्याम बिहारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें