फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल को लेकर भाजपाइयों में फिर उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। साइकिल को लेकर भाजपा में फिर उबाल है। पुलिस को लेकर पार्टी की हुई किरकिरी के बाद भाजयुमो के पदाधिकारियों ने एसपी से मिलकर, साइकिल के बदले में 200 रुपये की मांग करने वाले सिपाही को सस्पेंड करने की मांग की। मामला उजागर होने के बाद कार्रवाई तो दूर एसपी ने संज्ञान तक नहीं लिया। रामपुर कारखाना, बरवामीर छापर के भाजपा नेता रामअशीष कुशवाहा का बेटा शुक्रवार को चौराहे पर साइकिल भूल आया था। अगले दिन उसने दुकानदार से संपर्क किया तो पता चला कि पिकेट पर तैनात सिपाही साइकिल चौकी पर लेकर चला गया है। भाजपा नेताओं ने साइकिल छुड़ाने के लिए प्रयास किया। लेकिन सिपाही ने साइकिल नहीं लौटाई। आरोप है कि साइकिल छोड़ने के एवज में उसने 200 रुपये मांगा। सिपाही उप निरीक्षक संजय कुमार से फोन पर उलझ गया। ‘अमर उजाला’ ने रिश्वत मांगने वाले सिपाही की खबर को प्रमुखता से उठाया। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई। मामला सार्वजनिक होने के बाद भाजपा में खलबली मच गई। बुधवार की रात एसपी आवास पर भाजयुमो के नवीन सिंह अन्य पदाधिकारियों के साथ एसपी के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक तरफ पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म करने में लगी, दूसरे तरफ सिपाही खुलेआम रिश्वत मांग रहा है। आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एसपी ने पूरे मामले की जांच एडिशन एसपी को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें