फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
अधिवक्ताओं से बदसलूकी करने पर सदर तहसील के वकीलो ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। नायब तहसीलदार के खिलाफ चल रहा आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। तहसील के गोपनीय कार्यालय में प्राइवेट वर्करों से कराए जा रहे कार्य पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युगल किशोर तिवारी ने कहा अधिवक्ताओं से बदसलूकी करने वाले नायब तहसीलदार को जिला प्रशासन प्रश्रय दे रहा है। तहसील कार्यालयों में प्राइवेट वर्कर कार्य कर रहे हैं। गोपनीय कार्यालय में रखे गए अभिलेख के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया जाए। नायब तहसीलदार के स्थानांतरण होने तक कोर्ट का बहिष्कार और आंदोलन जारी रखने का एलान किया। तहसील के अफसर वादकारियों और अधिवक्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। नाराज अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। इस दौरान विजयसेन यादव, कमलमणि त्रिपाठी, यूपी सिंह, अजय कुमार, अशोक लाल, आशुतोष मणि, सुनील, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें