फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार के विरूद्घ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नायब तहसीलदार के विरुद्घ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

नायब तहसीलदार के स्थानांतरण तक कार्य बहिष्कार का लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। तहसील अधिवक्ता संघ की बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें नायब तहसीलदार के रवैये को लेकर वकीलों ने नाराजगी जाहीर की। कार्य बहिष्कार करते हुए नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

युगल किशोर तिवारी ने कहा कि नायब तहसीलदार सामान्य पत्रावलियों के निस्तारण में भी हीला-हवाली कर रहे हैं। वादकारी व अधिवक्ताओं को बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है। इस संबंध में जब भी उनसे बात की जाती है तो वह आक्रोशित होकर अभद्रता करते हैं। इससे तहसील प्रशासन व अधिवक्ताओं के बीच तनातनी की स्थिति आ गई है। वादकारियों को न्याय दिलाने में दिक्कत होने के चलते कार्य बहिष्कार करना पड़ा है। अधिवक्ता नायब तहसीलदार को देवरिया से हटाने की मांग पर अड़े रहे। उनके स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। उन्होंने कोर्ट, कार्यालय व कंप्यूटर कक्ष में तैनात प्राइवेट कर्मियों की जगह नियमित कर्मचारियों को रखने की मांग की। इस दौरान मंत्री विजयसेन यादव, भारतभूषण गुप्ता, राजाराम, यूपी सिंह, राकेश शाही, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें