फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पैरासिटेमॉल सिरप खत्म

विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जिला अस्पताल में पैरासिटामाल सिरप खत्म हो गया है। बीमार बच्चों के लिए बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है। इसकी वजह दवा की आपूर्ति करने वाली फर्म का लाखों रुपये बकाया होना बताया जा रहा है। इससे जिम्मेदार परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को दवा वितरण काउंटर पर बच्चों को बुखार की दवा नहीं मिल रही थी। इसकी शिकायत लोगों ने सीएमएस और डॉक्टरों से की। दवा खत्म होने के कारण पैरासिटामाल टैबलेट लेने की बात कह डॉक्टरों ने अपना पल्ला झाड़ लिया। लोगों का कहना है कि पैरासिटामाल टैबलेट बच्चे नहीं खाते हैं और सिरप आसानी से पी लेते हैं। कुछ दिन पूर्व पैरासिटामाल सिरप आया था, लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने से कम ही दिनों में खत्म हो गया। अस्पताल प्रशासन की मानें तो जो फर्म दवा की आपूर्ति करती है, उसका करीब 18 लाख रुपये बकाया है। इस कारण दवा नहीं आ पा रही है। फर्म संचालक से वार्ता के बाद 30 हजार पैरासिटामाल सिरप का डिमांड शुक्रवार को किया गया। इस बाबत सीएमएस डॉ.छोटेलाल ने बताया कि 500 पीस सिरप लोकल पर्चेजिंग से लिया गया था, वह भी खत्म हो गया है। अब फिर से डिमांड भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें