फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की ठोकर से खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

---------------
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से खलासी की मौत
- बिहार के आरा में हुआ हादसा, सूचना मिलते ही मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के घांटी निवासी खलासी की सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बिहार के आरा जिले में ट्रक के साथ गया था। सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आ गया। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मचा रहा।
भटनी के घांटी गांव निवासी 30 वर्षीय हनीफ अंसारी खलासी है। वह सोमवार की सुबह पांच बजे अपने घर से निकला। बालू लेने ट्रक से बिहार जा रहा था। वह बिहार के आरा जिले में पहुंचा तो ट्रक रोड किनारे खड़ा कर शाम का भोजन बनाने की तैयारी करने लगा। इसी बीच हनीफ गुटका लेने निकल गया। वह सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आ गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। चालक ने इसकी सूचना दी। पांच भाइयों में हनीफ तीसरे नंबर का था। मां नजमा खातून व पत्नी हसीबा खातून का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत

बैतालपुर पेट्रोलियम डिपो के पास हुआ हादसा
गौरीबाजार के सिरजम का रहने वाला था मनीष
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बैतालपुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे का शिकार मनीष गौरीबाजार के सिरजम गांव का रहने वाला था। युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
गौरीबाजार थानाक्षेत्र के सिरजम गांव निवासी मनीष पुत्र सुभाष गुप्ता मंगलवार को दिन के दो बजे जरूरी काम से देवरिया आ रहा था। अभी वह अपने घर से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो के पास पहुंचा था। उसी समय गोरखपुर की ओर जा रही कार से बचने के चक्कर में ब्रेक ले लिया। असंतुलित होकर वह वाहन समेत ट्रक के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मनीष दिल्ली से छह दिन पूर्व पैतृक गांव आया था। उसका पूरा परिवार दिल्ली में व्यवसाय करता है। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर दिल्ली स्थित परिजन बदहवाश हो गए और घर के लिए निकल लिए। मनीष की अभी तीन माह पूर्व दिल्ली में शादी हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था।

कार-बस की भिड़ंत में कई घायल
देवरिया। सदर कोतवाली के मेहड़ा पुरवां में सोमवार की रात को कार और बस की भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवारों समेत कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। आसपास के लोग घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां स्थित गंभीर देखकर डॉक्टरों ने वाहन समेत उन्हें गोरखपुर भेज दिया। कई अन्य लोगों को मामूली चोट आई है। सदर कोतवाल विजय सिंह गौर का कहना है कि बस को कब्जे में लिया गया है। घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
- सदर कोतवाली के भीमपुर के पास रात को हुआ हादसा
- क्रेन ऑपरेटर मकबूल रघवापुर का था रहने वाला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली इलाके के भीमपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रघवापुर गांव निवासी हनीफ का 24 वर्षीय बेटा मकबूल क्रेन ऑपरेटर था। सोमवार की रात वह अपने भाई की ससुराल रामपुर कारखाना के सिधुआ गांव जा रहा था। भीमपुर गांव पहुंचने पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने मदद कर उसे जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारवालों को जानकारी दी। मृतक मकबूल की शादी नहीं हुई थी। सदर कोतवाल विजय सिंह गौर का कहना है कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------
उपचार के दौरान विवाहिता ने तोड़ा दम
देवरिया। बरहज थानाक्षेत्र के टीकर गांव निवासी भावना 19 पत्नी शत्रुघ्न आठ अगस्त को संदिग्ध हालात में झुलस गई थी। उसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा था। उपचार के दौरान सोमवार की रात उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें