फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन


कसया का रहने वाला था रामनरेश शर्मा
तरकुलवा से घर जाते वक्त हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रविवार की रात तरकुलवा के मुंडेरा गांव के पास मार्ग दुर्घटना में घायल लकड़ी कारोबारी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंचे परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के कसया वार्ड नंबर 21 निवासी रामनरेश शर्मा पुत्र शिवपूजन शर्मा लकड़ी कारोबारी थे। रविवार की शाम को वह तरकुलवा थानाक्षेत्र के किसी गांव में जरूरी काम से आए थे। लौटते समय रात हो गई। अभी वह अपनी बाइक से थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे रामनरेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद परिवार के लोग भी पहुंच गए। घर में पत्नी शकुंतला देवी, बेटे विशाल, शिवम, सुंदरम और बेटी प्रियंका है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। रामनरेश शर्मा परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से परिवारवालों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें