बरहज विद्युत उपखण्ड कार्यालय पर धरना देते कामरेड
- फोटो : अमर उजाला
बरहज। क्षेत्र के एक गांव में करीब 10 माह पूर्व आए तूफान में बिजली के खंभे गिर गए थे। इस कारण गांव की आपूर्ति ठप है। जिसको लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। सोमवार को हरीश चंद्र के नेतृत्व में कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता विद्युत निगम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि करीब 10 माह पूर्व आये चक्रवाती तूफान से गांव में लगे बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गये। इससे बिजली आपूर्ति बाधित है। उनका यह भी कहना है कि आपूर्ति बहाली को लेकर विभाग के चक्कर काटने के बाद भी कोई हल नहीं निकला। कामरेडों ने विद्युत पोल सही कराने और 10 माह का बिल माफ किए जाने तक धरना जारी रखने का एलान किया। इस दौरान कमलदेव प्रसाद, बनवारी, प्रेमशंकर, मटर नट, फौजदार, गोविन्द, हरिबंद और बीरबल धरने पर रहे।