फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान को लेकर तैयारिया तेज,मत पेटिकाओं की सफाई शुरू

विज्ञापन
लेक्ट्रेट परिसर में नगर निकाय चुनाव के लिए मतपेटिका की सफई करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। नगर निकाय चुनाव का मतदान देवरिया में दूसरे चरण में 26 नवंबर को होगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट में मत पेटिकाओं की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। सफाईकर्मी इसकी सफाई कर सुरक्षित स्थान पर रख रहे हैं। निकाय चुनाव में सकुशल मतदान कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। ग्राम पंचायत चुनाव के बाद कलेक्ट्रेट कैंपस में खुले आसमान के नीचे मत पेटिकाओं को रखा गया था। इससे मत पेटिकाएं धूल से पट गई हैं। देवरिया और बरहज नगर पालिका परिषद समेत सलेमपुर, भटनी, रुद्रपुर, लार, मझौलीराज, बरियारपुर, रामपुर कारखाना, गौरीबाजार नगर पंचायत में 26 नवंबर को मतदान होगा। शुक्रवार को मत पेटिकाओं की सफाई के लिए 20 से अधिक सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। इसमें अधिकांश मत पेटिकाओं का लॉक खराब था, जिसे ठीक कराया जा रहा है। उप निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव में मतदान को लेकर तैयारी चल रही है। मत पेटिकाओं की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें