फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम कंट्रोल की गारंटी दे गए सीएम

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्या नाथ ने लोगो का अभिवादन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार को मिटाने की गारंटी देते हुए विकास को पटरी पर लाने का वादा किया। किसानों और नौजवानों को रोजगार का सपना दिखाते सरकार की आठ माह की उपलब्धियां भी लोगों को गिनाईं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि नगर निकाय में अच्छे विकास के लिए चाह चाहिए, इसके लिए बेहतर बोर्ड का गठन होना जरूरी है। प्रदेश को अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बनना उद्देश्य है। प्रदेश के अपराधी अपना हश्र समझ चुके हैं। वर्तमान में 100 अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए है। 800 से अधिक बदमाश जेल में हैं, जबकि 500 बदमाश जेल से बाहर निकलने के लिए जमानत नहीं ले रहे हैं। सपा, बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा में एक सप्ताह के अंदर तीन-चार दंगे, लूट और हत्या होती थी। देवरिया के लिए इसका ताजा उदाहरण पिछले साल दुर्गा पूजन में लार नगर में हुए बवाल और मेहरौना का दंगा है। प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार आई है। तबसे ऐसी कोई घटनाएं नहीं हुई है। इसकी वजह सख्त कानून-व्यवस्था है, जो पिछली सरकारों में नहीं थी।
विज्ञापन


नीलांबुज मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें