बरहज निर्वाचन कार्यालय में पर्चा खरीदने जाते उम्मीदवार
- फोटो : अमर उजाला
बरहज। नगर निकाय चुनाव को लेकर तीसरे दिन सभासद पद के आठ दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए। पूरे दिन वार्ड मेंबरों के लिए बनाए गए काउंटरों पर दावेदारों और समर्थकों की भीड़ रही। तहसील परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। जबकि अध्यक्ष पद के दावेदारों ने पर्चा दाखिल करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। शुक्रवार को सुबह 11 से तीन बजे तक निकाय चुनाव में दावेदार पर्चा खरीदने और जमा करने का क्रम शुरू हुआ। अध्यक्ष पद के लिए बनाए गए कांउटरों पर सन्नाटा पसरा रहा। रिटर्निंग आफिसर कर्मवीर रजक ने बताया कि अध्यक्ष पद का एक भी दावेदार ने पर्चा जमा नहीं किया। लोगों की मानें तो सभी शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं। जबकि सभासद पद के लिए बनाए गए काउंटरों पर पर्चा खरीदने और जमा करने का सिलसिला जारी रहा। सभासद पद के लिए 27 लोगों ने पर्चे खरीदे।