फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन दौड़ में किशोर रावत पूजा पटेल औवल

Sat, 21 Oct 2017 10:38 PM IST
deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। पथरदेवा के बंजरिया में बालक और बालिका वर्ग का मैराथन दौड़ शनिवार को हुआ। इसमें बालक वर्ग में किशोर रावत और बालिका वर्ग में पूजा पटेल प्रथम स्थान पर रहे। खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने हरी झंडी दिखाकर किया। बंजरिया गांव में प्रत्येक साल की तरह इस साल भी गोवर्धन पूजा के दिन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में 14 किमी और बालिका वर्ग में छह दौड़ का लक्ष्य रखा गया था। बालक वर्ग में किशोर रावत प्रथम, जितेंद्र राजभर द्वितीय सुनील कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पूजा पटेल प्रथम, नंदिनी वर्मा द्वितीय, शिखा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। कैबिनेट मंत्री ने विजेताओं को मेडल पहना कर सम्मानित किए। उन्होंने कहा कि यहीं खिलाड़ी आगे चलकर देश का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान ब्रह्मा यादव, जितेंद्र राव, प्रदीप राव, संजय सिंह, दयाशंकर शास्त्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें