फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली नगर में दोबारा केबिल फॉल्ट, बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बिजली का तार रविवार की शाम को स्पॉर्क कर गया। इसके चलते मोहल्ले में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। केबल फॉल्ट से मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। सड़क और गलियां अंधेरे में डूब गए। अली नगर मोहल्ले में बिजली की आपूर्ति के लिए श्मशान घाट के पास ट्रांसफॉर्मर लगा है। रविवार की शाम 6.30 बजे केबिल स्पॉर्क कर गया। धू-धू कर तार जलने लगा। मोहल्ले में सड़क के किनारे मकान बने हैं। उस दरम्यान बच्चे और युवाओं का हुजूम सड़कों पर खड़ा था। तार को जलता देख लोग सहम गए। घरों से निकल कर बाहर निकल गए। कुछ लोगों ने सब-स्टेशन में जानकारी दी। इसके बाद बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। जेई अमित प्रताप सिंह ने कर्मचारियों की टीम भेजा। कर्मचारी मौके पर पहुुंचे। फॉल्ट को दूर करने में जुट गए। हालांकि देर रात तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें