फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पर दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। एक वर्ष पहले हुई सगाई वर पक्ष के लोगों की ओर से ज्यादा रकम मांगने पर टूट गई। लड़की की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भटनी के हतवा वार्ड निवासी एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी एक वर्ष पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र के पनसरहीं गांव में तय की थी। कुछ दिनों बाद लड़की पक्ष ने तय दहेज का एडवांस 50 हजार रकम व गहने देकर सगाई भी कराई। 30 अगस्त 17 को वर पक्ष के लोगों द्वारा तय ज्यादा दहेज मांगने पर तय शादी टूट गई। लड़की पक्ष के लोग अपनी रकम व गहने मांगने लगे। रकम व गहने मांगने पर वर पक्ष के लोगों ने जान से मारने की धमकी देने लगे। लड़की की मां बच्ची देवी के तहरीर पर पुलिस ने पनसरहीं गांव निवासी राधेश्याम खरवार और आनंद खरवार पर धमकी देने और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। एसओ बृजेश द्विवेदी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें