सलेमपुर/मईल। तेज बारिश से जहां राहगीर परेशान हैं वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे। मईल और मगहरा चौराहे के मुख्य सड़क पर पानी लगने से राहगीर परेशान दिखे। इसका असर चौराहे के दुकानदारों पर भी पड़ा। तेज हवा के चलते दुर्गा प्रतिमाओं के लिए बनाए जा रहे अधिकांश जगहों के पंडाल गिर गए।
नवरात्र के पहले दिन तेज हवा के साथ गुरुवार दोपहर आई बारिश मईल, मगहरा, चेरो आदि चौराहे के दुकानदारों के लिए मुसीबत बन गई। क्षेत्र के किसान झमाझम बारिश होते ही अपनी फसल को देखने भींगते हुए निकल पड़े। किसानों के यह बारिश काफी अहम बताई जा रही है। किसान दयाशंकर सिंह, परमानंद यादव, अंबिका प्रसाद, अंगद पांडेय ने बताया कि पानी के अभाव धान की फसल मुरझा रही थी। यह बारिश फसलों के लिए काफी अहम है। अब निश्चित ही किसान धान की फसल की कटाई कर लेंगे। वहीं मईल चौराहे के मुख्य मार्ग पर लगे जलजमाव से दुकानदार काफी नाराज हैं। चौराहा के दुकानदार विजय तिवारी, विनोद चौधरी, नंदलाल, रामू यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से पढ़ाई के लिए छोटे-छोटे बच्चे आते हैं। जो सड़क पर लगी पानी में गिर भी जाते हैं। इसकी शिकायत जिम्मेदारों से की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।