फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को मानें सरकार, वर्ना विधान भवन का घेराव:अवधेश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को बीआरडी इंटर कॉलेज में हुई। शिक्षक और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई। 50 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को जबरिया सेवानिवृत्ति पर चिंता जताई। विधानभवन घेराव की सफलता की रणनीति बनाई। पूर्व मंडलीय मंत्री उमाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों से शिक्षक और कर्मचारी परेशान है। आउटसोर्सिंग की व्यवस्था को गलत बताया। इसके चलते सुधार की बजाए शैक्षणिक माहौल बिगड़ेगा। जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि सरकार आदेश को वापस लें। यह बेहद गलत कानून है। इसके चलते लाखों लोगों का भविष्य अधर में लटक गया है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि फैसले पर पुनर्विचार करें। वर्ना 21 नवंबर को विधानभवन का घेराव करेंगे। इस दौरान ध्रुवनाथ मिश्र, दिनेश तिवारी, कृष्ण मोहन सिंह, ब्रहृमा सिंह, विजय भारत सिंह, अभिषेक पांडेय, अखिलेश नंदन, विनोद शाही, रविंद्र कौशल, मुश्ताक अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें