फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहज के विधायक ने किया रामलीला का शुभारम्भ

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। बरहज के विधायक ने रामलीला का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रामलीला से लोगों में भक्ति का संचार होता है। ऐसी रामलीला हर गांव में होना चाहिए। बाजार में 50 वर्षों से रामलीला का मंचन हो रहा है। इसमें हिंदू और मुसलमान मंचन करते हैं। रविवार की रात रामलीला समिति द्वारा नारद मोह का मंचन किया गया। रामलीला में शमशाद सीता की भूमिका अदा करते हैं। जबकि अहमद अली भरत का किरदार निभाते हैं। नारद मोह की कथा का मंचन करते हुए दिखाया गया कि नारद के तपस्या से इंद्र का सिंहासन चलायमान हो जाता है। इंद्र डर जाते हैं और भगवान के पास जाते हैं। भगवान माया का सुंदरनगर बनाते हैं। इसका राजा शिलनिध को बनाया जाता है। राजा स्वयंबर रचाते हैं। बंदर का भगवान द्वारा नारद का रूप कर दिया जाता है। इस दौरान अध्यक्ष दशरथ साहनी, ओमप्रकाश पांडेय, सतीश, शंभू, अहमद अली, मनोज जायसवाल, धनंजय यादव, कन्हैया तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें