फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइया महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अखिल भारतीय मध्यान्ह भोजन रसोइया महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापकों पर मनमानी का आरोप लगाया। इसके चलते सैकड़ों रसोइयां बेरोजगार हो गई है। शासनादेश की प्रति जला कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक-माध्यमिक और अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की जुटान शुक्रवार को बीएसए कार्यालय परिसर में हुई। इसके बाद धरना शुरू कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र गौतम ने कहा कि रसाइयों के मामले में शासनादेश से दिक्कत हो गई है। रसोइयों को हटाने की साजिश रची जा रही है। ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक अपने चहेतों को तैनात कर दिए हैं। इसके चलते सैकड़ों रसोइयां आर्थिक तंगी से जूझ रही है। जिलाध्यक्ष संगीता यादव ने कहा कि पूरे सत्र का मानदेय नहीं मिल रहा है। पाल्य अनिवार्यता को खत्म किया जाए। इस दौरान रागिनी गोंड, राबड़ी देवी, कलावती देवी, मीना देवी, महेंद्र यादव, शिवनाथ, जगदीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें