फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का सस्पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तमाम कोशिशों के बावजूद शिक्षकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। निरीक्षण के समय तीन स्कूलों पर ताला लटकता मिला। बीएसए ने 10 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है, जिसमें तीन प्रधानाध्यापक और सात सहायक अध्यापक हैं। इसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। बीएसए उपेंद्र कुमार ने बुधवार को लार और भागलपुर इलाके के स्कूलों का निरीक्षण किया, जिसमें तीन स्कूलों पर ताला बंद मिला। प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक गायब मिलें। बीएसए ने ताला बंदी और शिक्षकों की अनुपस्थिति पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। गांववालों ने शिक्षकों की मनमानी की शिकायत की। गांववालों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। निरीक्षण में गैरहाजिर मिलने वालों में कुंडौली-लार के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार और सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय इशारू-भागलपुर की प्रधानाध्यापक आशा पांडेय, सहायक अध्यापक मंजूषा सिंह, विभू त्रिपाठी और कमलेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय इशारू के प्रधानाध्यापक बसंत कुमार, सहायक अध्यापक पारसनाथ यादव, नीतू वर्मा और अनिता सैनी अनुपस्थित मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें